जिलाधिकारी ने जनता को प्रदान की जा रही जनसेवाओं की स्थिति का आकलन किया।

बागेश्वर: जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गुरुवार को विकासखंड कार्यालय व तहसील कपकोट का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निरीक्षण में कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। जिलाधिकारी ने जनता को प्रदान की जा रही जनसेवाओं की स्थिति का गहन आकलन किया।

उन्होंने सरकारी अभिलेखों को व्यवस्थित रखरखाव, लंबित मामलों के निस्तारण,नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता और शिकायत निवारण प्रणाली के बारे में कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सरकारी रिकॉर्ड सुव्यवस्थित तरीके से रखे जाएं, समय पर अभिलेखों को अपडेट रखा जाए ताकि हर काम मे पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही, किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई अमल में लाने की भी हिदायत दी।

जिलाधिकारी ने कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाएं, जीपीएफ,एनपीएस को अपडेट करने के साथ ही नागरिकों की शिकायत एवं सुझाव पेटिका,अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और क्रियाशील रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने आधार केंद्र और रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि नागरिकों की समस्याओं व शिकायतों का समय पर निराकरण हो सके। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि तहसील और ब्लॉक स्तर पर निर्गत होने वाले सभी प्रमाण पत्र निर्धारित समय सीमा में जारी किए जाएं ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने रिकॉर्ड रूम,आपदा प्रबंधन केंद्र, आधार केंद्र,निर्वाचन सभागार,अग्निशमन उपकरण और अन्य जनसेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों को दी जाने वाली सेवाएं समयबद्ध और पारदर्शी हों, जिससे किसी भी नागरिक को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *