उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने आज 09 सितंबर को पूरे उत्तराखंड में बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, गढ़वाल मंडल के देहरादून और पौड़ी गढ़वाल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और नैनीताल जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अनुमान है। इन चार जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि 11 सितंबर तक पूरे राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आने वाले दिनों में भारी बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। इस दौरान येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।