उत्तराखंड के देहरादून में हो रही भारी बारिश की वजह से DIT कॉलेज के पास ग्रीन वैली कॉलोनी के एक पीजी में एक दीवार गिरने से छात्र बह गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने छात्र का शव बरामद किया। कैफ नाम के इस छात्र की उम्र करीब 20 साल थी और वह यूपी के हापुड़ में सरावनी इलाके का रहने वाला था।