1 और 2 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

उत्तराखंड में भले ही मानसून आधिकारिक रूप से 26 सितंबर को विदा हो चुका हो, लेकिन प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी भी बदला-बदला बना हुआ है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 1 और 2 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 1 अक्टूबर (बुधवार) को नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि, इस दिन के लिए कोई विशेष मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
वहीं, 2 अक्टूबर, जो कि गांधी जयंती और विजयादशमी का दिन है, उसमें भी इन्हीं जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *