कई मामलों में मौके पर ही त्वरित समाधान किया।

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान आम जनता की समस्याओं पर सुनवाई की और कई मामलों में मौके पर ही त्वरित समाधान किया।

जनसुनवाई में भूमि विवाद, धोखाधड़ी, सरकारी भूमि अतिक्रमण, चकबंदी कृषक भूमि नाप और पीएफ कटौती जैसे गंभीर मामलों पर कार्रवाई की गई। विशेष रूप से शहीद कमांडेंट बीएसएफ स्व. एस.के. बमेठा की विधवा श्रीमती गीतांजली को वर्ष 2004 में स्वीकृत पेट्रोल पम्प के विलम्ब पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एचपीसीएल, एनएचएआई और उधमसिंह नगर के पूर्ति अधिकारियों को तलब कर विलम्ब के कारण पूछे और निर्देश दिए कि शीघ्र एनओसी प्राप्त कर पेट्रोल पम्प कार्यान्वित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *