हरियाली जनसेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में त्रिमूर्ति मंदिर में सुंदरकांड*

देहरादून
9 दिसंबर 2025 मंगलवार को त्रिमूर्ति मंदिर इंदिरा नगर में हरियाली जन सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में डॉक्टर दीपक बिष्ट जी द्वारा नगर शांति हेतु सुंदरकांड पाठ किया गया, जिसको डॉ.भारत भूषणाचार्य शास्त्री’ गैरोला जी एवं इंदिरा नगर की मातृशक्ति के द्वारा सुंदर तरीके से संपन्न कराया गया, मातृशक्ति में खूब भजन कीर्तन करके नगर की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की, डाक्टर बिष्ट जी ने सभी मातृ शक्ति का पुष्प माला एवं पटका भेंट कर सम्मान किया मातृशक्ति का आभार प्रकट किया
डॉ भारत भूषण जी को शाॉल भेंट करके, उनका सम्मान किया
मंदिर के प्रबंधक आदरणीय शर्मा जी ने डॉक्टर दीपक बिष्ट जी के, इस दिव्य कार्य की सराहनीय प्रशंसा की
डॉ दीपक बिष्ट जी के द्वारा इंदिरा नगर में इस प्रकार के सामाजिक कार्य समय-समय पर होते रहते हैं जैसे मेडिकल कैंप, पर्यावरण संरक्षण, गरीब बच्चों की मदद, आसक्त जन्म की सेवा इस प्रकार के सामाजिक कार्य डॉक्टर दीपक जी के द्वारा होते रहते हैं, इंदिरा नगर के प्रतीक सुख-दुख में सब के साथ रहते हैं और क्षेत्र की जनता का भी डाक्टर बिष्ट जी को बहुत सारा प्यार मिलता रहता है डाक्टर बिष्ट जी कहते हैं कि मेरा जीवन इंदिरा नगर के समस्त जनता जनार्दन के लिए समर्पित रहेगा और मैं प्रत्येक सुख दुख में उनके साथ रहूंगा रहूंगा
क्योंकि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है यह सब कार्य हरियाली जन सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में संपन्न किए जाते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *