मुख्यमंत्री ने पूरी संवेदनशीलता के साथ परिजनों की बात सुनी

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता श्री वीरेंद्र सिंह भंडारी एवं माता श्रीमती सोनी देवी ने भेंट की। इस दौरान परिजनों ने अंकिता भंडारी प्रकरण से संबंधित अपने मंतव्य, पीड़ा और भावनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

मुख्यमंत्री ने पूरी संवेदनशीलता के साथ परिजनों की बात सुनी और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग प्रदान करने तथा उनकी मांगों पर सकारात्मक और संवेदनशील कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *