शराब पीने तथा हुड़दंग करने पर कार्यवाही

 

देहरादून   प्रेमनगर क्षेत्र स्थित बिधोली, नन्दा की चौकी आदि क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 10 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने  शराब पीकर वाहन चलाने वाले 01 व्यक्ति की गिरफ्तारी कर उसके वाहन को किया गया सीज।सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने/ शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून* के निर्देशों पर सड़क किनारे सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान थाना प्रेमनगर पुलिस टीम द्वारा बिधोली, दूंगा रोड, पौंधा, नंदा की चौकी व प्रेमनगर में खुलेआम शराब पीने वाले कुल 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया जिनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर ₹-5000/ संयोजन शुल्क वसूला गया । साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले 01 वाहन चालक की गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध वाहन सीज की कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त बिधोली एवं पौंधा क्षेत्र स्थित रेस्टोरेंट/ढाबों को चैक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *