संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान ने राजनीतिक माहौल में तूफान मचा दिया

देहरादून: विधानसभा सत्र के दौरान संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान ने राजनीतिक माहौल में तूफान मचा दिया है। मंत्री के बयान के बाद उठे विवाद ने भाजपा को बचाव की मुद्रा में ला खड़ा किया है। सोशल मीडिया और सड़कों पर हो रहे विरोध ने इस मुद्दे को और तूल दे दिया है।

भाजपा के वरिष्ठ विधायक बिशन सिंह चुफाल ने इस बयान को पहाड़ी मूल के लोगों की भावनाओं के खिलाफ बताया और मंत्री से शब्दों के चयन में अधिक संवेदनशीलता बरतने की अपील की। भाजपा ने हालांकि इस विवाद पर सफाई दी है, लेकिन सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर थमने का नाम नहीं ले रही।
इस बयान के चलते भाजपा को राजनीतिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कांग्रेस विधायक लखपत सिंह बुटोला ने सदन में इस बयान के खिलाफ आवाज उठाई और उनके इस साहसिक कदम की सराहना की जा रही है।
अब यह विवाद केवल ऋषिकेश विधानसभा तक सीमित नहीं रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों के विधायक भी इस विवाद को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि यह मुद्दा वहां के लोगों की भावनाओं को गहरा चोट पहुंचा रहा है। इस राजनीतिक संकट के परिणामस्वरूप भविष्य में बड़े राजनीतिक बदलाव भी हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *