एक युवक पर कुछ लोगों ने फायरिंग की

हल्द्वानी में अपराधी मानसिकता और करतूत वाले लोग बेलगाम हो चुके हैं। न पुलिस का खौफ न प्रशासन का डर…

हल्द्वानी में खुलेआम गुंडागर्दी की यह तस्वीर रविवार को उस वक्त सामने आई जब एक युवक पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। नैनीताल रोड पर सिविल कोर्ट के पास हुई इस वारदात से हड़कंप की स्थिति बन गई। व्यस्ततम नैनीताल रोड के किनारे खुलेआम गुंडई की ये तस्वीर साफ बता गई कि हल्द्वानी में किस कदर अपराधी मौज काट रहे हैं।जजी कोर्ट के बाहर हुए इस गोलीकांड में युवक के सिर पर गोली लगी है जिसे गम्भीर हालत में निजी अस्पताल में कराया भर्ती कराया गया है।

घायल युवक का नाम हनी प्रजापति बताया जा रहा है जो बेलेजली लॉज में रहता है। आपसी कहासुनी को लेकर यह गोलीकांड सामने आया है।

वहीं, गोलीकांड की खबर लगते ही अस्पताल में भारी भीड़ जुट गई। दूसरे पक्ष के दो युवकों को भीड़ ने अस्पताल के बाहर ही पीट दिया। जिसके बाद एक बार फिर हंगामे और अराजकता की स्थिति बन गई। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *