एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

हल्द्वानी- सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कालाढूंगी बाजपुर रोड पर गड़प्पु के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को कालाढूंगी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गड़प्पु के पास सड़क किनारे एक बाइक सवार पड़ा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, कालाढूंगी कोतवाली के एसओ पंकज जोशी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हिमांशु पाल (38) पुत्र पृथ्वीपाल निवासी खान बिल्डिंग स्तनाला कंपाउंड थाना तल्लीताल के रूप में हुई है। हिमांशु के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *