नाबालिग युवती से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

चकराता नाबालिग युवती से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक नैनीताल से गिरफ्तार
दिनाँक 13/04/2025 को वादी ने थाना च कराता में लिखित तहरीर दी कि उनके गांव में ही रहने वाले एक व्यक्ति जो एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है, के द्वारा उनकी नाबालिग बहन के साथ जोर-जबरदस्ती कर शारीरिक सम्बन्ध बनाये तथा घटना के सम्बन्ध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त घटना के बाद प्रार्थी की बहन काफी डर गई तथा उसके द्वारा कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया। वादी द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थाना चकराता पर मु0अ0सं0-03/2025 धारा-64/352/351(2)(3) भा0न्या0सं0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तत्काल अलग-अलग टीमें गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये। घटना के बाद से ही अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस टीम द्वारा सर्विलासं तथा मुखबिर के माध्यम से अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर आज दिनांक: 16-04-25 को आरोपी अभियुक्त को बस स्टैंड नैनीताल से गिरफ्तार किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *