दो लोगों ने कथित तौर पर 22 साल की एक महिला के साथ बलात्कार किया

हरियाणा। बल्लभगढ़ इलाके में दो लोगों ने कथित तौर पर 22 साल की एक महिला के साथ बलात्कार किया. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि इन लोगों ने लड़की को अपनी साजिश में फंसाने के लिए कथित तौर पर ‘काले जादू’ का इस्तेमाल किया और फिर इस अपराध को अंजाम दिया. पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार,15 अप्रैल कोजब वह और उसकी सहेली सुबह बल्लभगढ़ बस स्टैंड के पास खड़ी थीं. एक व्यक्ति उनके पास आया और किसी जगह का रास्ता पूछा, लेकिन दोनों ने उसे इग्नोर कर दिया. कुछ देर बाद एक और व्यक्ति वहां पहुंचा. शिकायत में कहा गया है कि उनमें से एक व्यक्ति ने एक कागज में आग लगा दी और उनके हाथों में गेंदे के फूल और पीपल के पत्ते थमा दिए और कहा कि अगर वे मरना नहीं चाहती तो इन्हें नदी में फेंक आएं. PlayUnmute Loaded: 1.55% Fullscreen Also Read – Bihar News: अवैध हथियार और लूटे गए सामान के साथ चार आरोपी गिरफ्तार ऐसा करने के लिए, पीड़िता और उसकी सहेली को पैदल ही एक कॉलेज के पास ले जाया गया. वहां, पीड़िता की सहेली से कहा गया कि वह वापस आकर फूल और पत्तियां बस स्टैंड पर रख दे. आरोपियों ने उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए. इसके बाद, आरोपी पीड़िता को, जो अब अकेली थी, ऑटो रिक्शा में बिठाकर आगरा नहर के पास एक इलाके में ले गए. जब ​​वे वहां पहुंचे, तो आरोपियों ने पीड़िता से कहा कि वह फूल और पत्तियां एक पीपल के पेड़ की जड़ में रख दे. उन्होंने पीड़िता और उसकी सहेली को धमकी दी कि अगर उसने ऐसा नहीं किया, तो वे उसे और उसकी सहेली को जान से मार देंगे. Also Read – ₹ 39.07 Bihar Crime : स्कॉर्पियो में महिला से दुष्कर्म, वाहन समेत अपराधी गिरफ्तार शिकायत के अनुसार, वहां से उसे नहर के पास एक सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां दोनों ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया. शिकायत में आगे बताया गया है कि जब आरोपियों में से एक के फोन पर कॉल आया, तो वह वहां से भाग गई और पुलिस के पास पहुंची. पीड़िता का फरीदाबाद सिविल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण किया गया, जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई. भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, और एक फोरेंसिक विज्ञान टीम ने अपराध स्थल का निरीक्षण किया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, शिकायत में उल्लिखित मार्गों के सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त किए गए हैं. पुलिस ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *