कुछ लोग अभी भी सफाई के लिए जागरूक नहीं

हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था रानीबाग (गार्गी नदी) में सफाई अभियान चलाती है। बरसात शुरू होने से पहले हर वर्ष सफाई अभियान करते आयी हैं। पवित्र धारा मुहिम के प्रमुख रवि चौरसिया, संजय संजू के नेतृत्व में तमाम लोगों ने चित्रशिला घाट (गार्गी नदी) में सफाई अभियान चलाया। संस्था के संस्थापक /अध्यक्ष दिनेश ल्वेशाली ने कहा की संस्था विगत कई वर्षों से चित्राशिला घाट में सफाई अभियान चलाती आई है बरसात से पहले और जिसमें लोगों को जागरूक भी करती है।
ऑनलाइन वीडियो फोटोस डालकर लोगों को जागरुक भी करने का काम करती हैं और पहले से लोग जागरूक भी हुए हैं, कुछ लोग अभी भी सफाई के लिए जागरूक नहीं है लोगों से अपील की है कि आप लोग नदी में कपड़े दवाइयां और एक्सरे ब्लड रिपोर्ट आदि नदी में ना फेंके ।
इन्हें हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था के माध्यम से दान भी कर सकते हैं।
बची हुई दवाइयां कपड़े आदि दान भी कर सकते हैं। हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक यह सामान पहुंच सके।
इस दौरान संस्था के वरिष्ठ सदस्य गिरीश चंद्र उप्रेती, जीवन चंद्र पंतोला, गोविंद पंत, रवि चौरसिया, पूरन रूवाली, रविंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, योगेश मेलकानी, आशीष जोशी, श्रीओम जोशी,आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *