पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान वनवे व्यवस्था को किया जा रहा

हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर सड़कों पर उतरे पुलिस के जवानआगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिटी एरिया में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान*
अपर रोड़ से गुजरावाला चौक तक पुलिस ने हटाया अतिक पर कसा कानून का शिकंजा, 82 चालान से वसूला ₹20500/- जुर्माना व्यापारियों को निर्धारित दायरे में रहने और अतिक्रमण न करने की दी चेतावनी*
आगामी दिनों में भी जारी रहेगा पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान वनवे व्यवस्था को किया जा रहा है सख्ती के साथ लागू
आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत आज दिनाँक 21-04-25 को कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत हरकीपैडी से बाल्मिकी चौक, गुजरांवाला चौक तक कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सड़कों के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया तथा पोस्ट ऑफिस तिराह से वाल्मिकी चौक, रजिस्ट्ररी तिराहा, गुजरावाला चौक, रोडीबेलवाला मैदान, शंकराचार्य चौक, तुलसी चौक तक ई-रिक्शा/टैम्पो को वनवे को शत प्रतिशत पालन कराया जा रहा है।

इस दौरान अतिक्रमण करने वाला दुकानदारों के विरुद्ध मौके पर धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत 82 चालान काट कर ₹20,500/- जुर्माना वसूला गया तथा सभी को हिदायत दी गयी कि भविष्य में अतिक्रमण न किया जाय। यदि पुनः अतिक्रमण किया गया तो संबंधित के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *