देहरादून कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले के दृष्टिगत संपूर्ण देहरादून को किया गया छावनी में तब्दील पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय के निर्देशों पर सम्पूर्ण देहरादून जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियानजनपद की सीमाओं व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा प्रत्येक वाहन/ व्यक्ति की चेकिंग की जा रही सुनिश्चितएसएसपी देहरादून व अन्य अधिकारियों द्वारा स्वयं क्षेत्र में मौजूद रहकर पुलिस चेकिंग के लिए जा रहा जायजाकश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय द्वारा एसएसपी देहरादून को सम्पूर्ण जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गये है, जिसके दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तथा पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा नगर क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थानों पर स्वयं मौजूद रहकर प्रत्येक वाहन/ व्यक्ति की सघन चेकिंग सुनिश्चित कराई जा रही है, इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकासनगर/ ऋषिकेश द्वारा भी अपने अपने क्षेत्रों में स्वयं मौजूद रहकर पुलिस चेकिंग के जायजा लिया जा रहा है।