डीएम ने बैठक में दिए  महत्वपूर्ण निर्देश।

देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में पीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई, डीएम ने बैठक में दिए  महत्वपूर्ण निर्देश। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पीसीपीएनडीटी एक्ट में वर्णित प्राविधानों का पालन न करने तथा समय से सेन्टर नवीनीकरण आवेदन न किये जाने पर सम्बन्धित का लाईसेंस कैंसिल किया जाए। साथ ही निर्देशित किया कि पब्लिक सुरक्षा के दृष्टिगत सभी केन्द्रों पर फायर सेफ्टी उपकरण लगाये जाने, प्रदूषण निंयत्रण बोर्ड द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से चस्पा रहे। अब सभी सेन्टरों पर भवन नक्शा तथा फायर सेफ्टी प्रबन्ध, प्रदूषण निमयंत्रण बोर्ड की स्वीकृति अनिवार्य कर दी गई है इसके लिए डीएम ने बैठक में निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *