दोस्ती कर दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया

देहरादून से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने राजपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की गई है। आरोपी ने युवती की अश्लील वीडियो बनाई और इसे पीड़िता की बहन और दोस्तों को भेज दिया। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 55 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इधर, जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शौंकी कुमार ने बताया कि सेलाकुई क्षेत्र में रहने वाली युवती ने तहरीर में कहा कि वो इंस्टाग्राम पर हेमंत खत्री के संपर्क में आई थी। उसने युवती से दोस्ती का प्रस्ताव रखा। इसके बाद दोनों के बीच बात शुरू हो गई।

आरोप है कि इसी साल जनवरी में हेमंत उसे गजियावाला के एक होटल में ले गया और वहां धोखे से शराब और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। और वीडियो की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच ने शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *