

एसएसपी दून के निर्देशों पर अलग- अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान
किरायेदारों/घरेलू नौकरों का सत्यापन ने कराने पर 145 व्यक्तियों के 83 पुलिस एक्ट में किये चालान, 14 लाख 50 हजार रू0 का किया जुर्माना
शांति तथा कानून व्यवस्था को बनाए रखने एवं अपराधिक घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारो के सत्यापन किये जाने तथा संदिग्धों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
सत्यापन न कराने वाले 145 व्यक्तियो के 83 पुलिस अधिनियम मे चालान कर 14 लाख 50 हजार रू० का जुर्माना किया गया। इस दौरान मौके पर कोई दस्तावेज न दिखा पाने 39 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाया गया, जिनसे थाने पर पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्यवाही की गयी तथा नियमो का उल्लंघन करने पर 45 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 11250/- रू0 का जुर्माना वसूला गया।
कार्यवाही का विवरण:-