यात्रा आज पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में नगर में निकाली गई।

अल्मोड़ा – तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा आज पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में नगर में निकाली गई। इस ऐतिहासिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के शहीदों और वीर जवानों को सम्मान देना, युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना और एकता एवं अखंडता का संदेश फैलाना रहा। यात्रा की शुरुआत स्थानीय सिद्धि नौले से हुई, जहाँ उपस्थित लोगों ने तिरंगे के साथ देश के शहीदों को नमन किया।

यात्रा में स्कूली बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिला समूह और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ जैसे ओजपूर्ण नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। देशभक्ति के गीतों से सजी यह यात्रा नगर में राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *