उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड के कई हिस्सों में मौसम खराब रहेगा। साथ ही चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल में कुछ स्थानों पर बादलों की गरज, बिजली, ओलावृष्टि, भारी बारिश और 50 से 70 किमी प्रति घंटा की गति से तेज़ हवाएँ चल सकती है। IMD ने चेतावनी जारी करते हुए स्थानीय निवासियों को सलाह दी कि वे आवश्यक सावधानी बरतें। पर्वतीय क्षेत्रों में आज बारिश और तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।