प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सोनप्रयाग से केदारनाथ और गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक रोपवे परियोजनाओं को मंजूरी दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव है, और उनके मार्गदर्शन में राज्य हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। ये दोनों रोपवे परियोजनाएं श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाएंगी।

केदारनाथ रोपवे: 12.9 किमी का अद्भुत संयोजन
केंद्रीय कैबिनेट ने सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किमी लंबी रोपवे परियोजना को मंजूरी दी है। यह परियोजना 4,081.28 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जाएगी और सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मोड पर आधारित होगी। इस रोपवे में उन्नत ट्राई-केबल डिटैचेबल गोंडोला (3S) तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिसकी क्षमता प्रति घंटे 1,800 यात्रियों की होगी। यह परियोजना यात्रा समय को 8-9 घंटे से घटाकर मात्र 36 मिनट कर देगी, जो तीर्थयात्रियों के लिए एक वरदान साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *