सीएम ने कैप्टन दिगारी का स्वास्थ्य का हाल जाना

खटीमा(उधम सिंह नगर) – सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश की प्रमुख शख्सियतों के सम्मान के लिए जाने जाते है,चाहे पूर्व मुख्यमंत्रियों से अचानक उनके आवास पर मुलाकात करना हो या अपने प्रदेश के दौरे के दौरान किसी भी क्षेत्र की उस शख्सियत से मुलाकात करना जिसने अपने जीवन काल में राज्य व समाज को दिया है।सीएम धामी ने एक बार फिर खटीमा दौरे में राज्य आंदोलन के पुरोधा रहे रिटायर्ड पूर्व सैनिक व पूर्व दर्जा मंत्री कैप्टन शेर सिंह दिगारी के आवास चकरपुर (महतगांव) पहुंच उनसे मुलाकात की।इस अवसर पर सीएम ने कैप्टन दिगारी का जहां स्वास्थ्य का हाल जाना वही उनके परिजनों से भी मुलाकात की।इस मौके पर सीएम ने कैप्टन दिगारी से पूर्व की स्मृतियों को साझा किया।साथ ही राज्य निर्माण में उनके अहम योगदान को महत्वपूर्ण बता उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में शुक्रवार को अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे थे। शुक्रवार की शाम को सीएम धामी ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के प्रमुख आंदोलनकारी व पूर्व दर्जा मंत्री कैप्टन शेर सिंह दिगारी से मुलाकात की।सीएम ने उनके निज आवास चकरपुर महतगांव पहुंच कर कैप्टन दिगारी का हाल जाना।साथ ही दिगारी जी से राज्य आंदोलन की कई स्मृतियों को साझा किया।इस अवसर पर सीएम ने उनके आवास पर स्थानीय लोगो से भी बेहद स्नेह पूर्ण मुलाकात कर उनका हाल चाल पूछा।साथ ही कई लोगो की समस्याओं को भी सुना।

हम आपको बता दे रिटायर्ड कैप्टन शेर सिंह दिगारी उत्तराखंड राज्य आंदोलन को खटीमा में लीड करने वाले जहां प्रमुख राज्य आंदोलनकारी रहे।वही राज्य आंदोलन के दौरान एक सितंबर 1994 को उनके नेतृत्व में पृथक राज्य की मांग को लेकर निकल रहे विशाल जुलूस पर पुलिस ने बर्बरता पूर्ण गोली चलाई थी।उक्त खटीमा गोलीकांड में सात राज्य आंदोलनकारियों की शहादत हुई थी,जिसके उपरांत ही राज्य आंदोलन की आग पूरे राज्य में फैली फलस्वरूप उत्तराखंड राज्य की प्राप्ति हुई।कैप्टन दिगारी एनडी तिवारी सरकार में दर्जा मंत्री भी रह चुके है।वही पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी,कोश्यारी हरीश रावत सहित कई मुख्यमंत्री पूर्व सैनिक व प्रमुख राज्य आंदोलनकारी के रूप में उनका सम्मान कर चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *