देहरादून: कांवड़ यात्रा के अंतिम पड़ाव में पहले से कई गुना लाखों की संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का सैलाब हरिद्वार व ऋषिकेश से गंगाजल लेकर नीलकंठ महादेव जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं. आलम में जहाँ-तहाँ भीषण भीड़ लगी हुई हैं.ऐसे में सड़कों पर यातायात बहाल करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था और तमाम तरह के पुलिसिंग व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने एसएसपी देहरादून अजय सिंह स्वयं मैदान में डटे हुए हैं. कांवड यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने व उनकी हर सम्भव सहायता के लिये अधीनस्थ अधिकारियों को भी निर्देश दिये गए हैं.. इसी बीच 21 जुलाई 2025 को कावंड मेले का अन्तिम सोमवार होने के कारण भारी संख्या में डाक कावंडियों व कावंड यात्रा में आये अन्य श्रद्धालुओं के जलाभिषेक के लिये नीलकण्ठ जाने के कारण ऋषिकेश क्षेत्र में यातायात का दबाव काफी बढ गया था. इस दौरान श्यामपुर फाटक पर ट्रेन के गुजरने के कारण मौके पर फाटक बंद होने से उक्त मार्ग पर भीषण जाम की स्थिती उत्पन्न हो गयी थी.ऐसी स्थिति में एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने स्वंय मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन किया गया. साथ ही उपस्थित अधिकारियों को यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये..