कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उम्मीदवार की घोषणा की।

हल्द्वानी: नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 14 अगस्त को होने वाले चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी ने दीपा दरमवाल को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है, जबकि कांग्रेस ने रामगढ़ से जिला पंचायत सदस्य चुनी गई पुष्पा नेगी को उम्मीदवार बनाया है।

आज हल्द्वानी के सौरभ होटल में कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उम्मीदवार की घोषणा की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक संजीव आर्य, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, नगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

चुनाव से पहले जोड़तोड़ का दौर तेज हो चुका है। सत्ता में काबिज बीजेपी इस सीट पर कब्जा बरकरार रखने के लिए रणनीति बना रही है, जबकि कांग्रेस को उम्मीद है कि इस बार अध्यक्ष पद उसके खाते में जाएगा। फिलहाल कई जिला पंचायत सदस्य “आउट ऑफ कवरेज” बताए जा रहे हैं। अब 14 अगस्त को होने वाली वोटिंग पर सभी की निगाहें टिकी हैं,जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए देवकी बिष्ट को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *