उत्तराखंड परिवहन निगम में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे उप महाप्रबंधक

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड परिवहन निगम में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे उप महाप्रबंधक (वित्त) भूपेंद्र कुमार को प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने निलंबित कर दिया है।

मामला मई 2023 का है, जब राज्य निगम कर्मचारी-अधिकारी महासंघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर डीजीएम भूपेंद्र कुमार पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। आरोपों में कहा गया था कि भूपेंद्र कुमार ने निगम के अनुबंधित बस स्वामियों से अपने पारिवारिक सदस्यों के बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर कराई, साथ ही लाखों रुपये नकद भी लिएमहासंघ ने उस समय भूपेंद्र कुमार के पारिवारिक सदस्यों के नाम और बैंक खातों का पूरा विवरण भी मुख्यमंत्री को सौंपा था। इस पर मुख्यमंत्री ने विजिलेंस को खुली जांच करने के निर्देश दिए। जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर भूपेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *