तेज गर्जना और तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और उधम सिंह नगर जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने काशीपुर, डोईवाला, कोटद्वार, रुद्रपुर, कपकोट, रामनगर, लोहाघाट, मुक्तेश्वर, रूड़की, लक्सर और इनके आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है।

मौसम विभाग ने लोगों को नदियों-नालों के पास जाने से बचने, संवेदनशील इलाकों में सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से परहेज करने की सलाह दी गई है। आपदा प्रबंधन विभाग ने भी संबंधित जिलों में टीमों को अलर्ट मोड पर रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *