महानगर कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

रुड़की। महानगर कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम करते हुए वोट चोरी करने का काम कर रहा है।

चंद्रशेखर चौक पर प्रदर्शन के दौरान कलियर विधायक फुरकान अहमद ने कहा भाजपा सरकार ने हमेशा लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया है। वोटों में हेराफेरी कर अपनी सरकारें बनाई है। आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम करता है। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि वोटों की चोरी सीधे सीधे जनता के साथ धोखा है भाजपा सत्ता में रहने के लिए किस प्रकार से जन भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है उसका खुलासा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने साक्ष्यों के साथ किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *