हरिद्वार। मंशा देवी व चंडी देवी मंदिर में भीड़ पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से स्थायी पुलिस चौकी (आउट पोस्ट) की स्थापना की गई है। इन दोनों आउट पोस्ट का पर्यवेक्षण एसपी सिटी पंकज गैरोला करेंगे, जबकि सीओ नगर इनकी देखरेख करेंगे। मंशा देवी में 1 उप निरीक्षक, 1 हेड कांस्टेबल, 2 होमगार्ड, 1 सशस्त्र गार्द व चंडी देवी में 2 हेड कांस्टेबल, 1 कांस्टेबल, 2 होमगार्ड, 1 महिला होमगार्ड तैनात रहेंगे।