देहरादून। 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया और प्रदेशभर से चयनित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मान पदक प्रदान किए।
मुख्यमंत्री आवास और भाजपा कार्यालय में भी हुआ ध्वजारोहणमुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास में भी ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है और उत्तराखंड में नवनिर्माण एवं पुनर्निर्माण के कार्य तेजी से हो रहे हैं।उन्होंने आगामी 25 वर्षों की विकास योजनाओं पर काम करने और जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प दोहराया।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया, जहां राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।