अभी भी बारिश से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और अभी भी बारिश से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी जनजीवन प्रभावित, भूस्खलन से सड़कें बाधित लगातार हो रही बारिश से प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई संपर्क मार्ग भूस्खलन और मलबा गिरने से बाधित हो गए हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

आपदा क्षेत्रों में राहत कार्य जारी उत्तरकाशी के धराली में आपदा के बाद लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन भारी बारिश के कारण इसमें रुकावट आ रही है। खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर भी उड़ान नहीं भर पा रहे हैं, जिसके चलते राहत सामग्री को राफ्ट और पैदल मार्गों के जरिए प्रभावित लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। हालांकि, प्रशासन की कोशिशों से यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्गों पर बाधित आवाजाही को फिर से शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *