गैरसैंण की वादियों में सुबह की चाय, जनता से जुड़े मुख्यमंत्री धामी
भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। विधानसभा सत्र के समापन के बाद आज प्रातः भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण में श्री चंद्र सिंह नेगी के प्रतिष्ठान पर चाय की चुस्कियों का आनंद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनता का हालचाल जाना और सरकार की विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर सीधा फीडबैक लिया।