SSP मीणा ने इसे गंभीर मानते हुए फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की थी। लगातार दबिश, सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से 20 अगस्त को पुलिस टीम ने यूपी के लखीमपुर जिले के भीरा कस्बे में घेराबंदी कर मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू (30), गुरमीत सिंह उर्फ पारस (28) और प्रदीप सिंह उर्फ शॉकर (32) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और थार गाड़ी (UK18U-5002) भी जब्त की गई
पुलिस रिकॉर्ड से पता चला कि मुख्य आरोपी अमृतपाल के खिलाफ रामनगर में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है, जबकि प्रदीप सिंह उर्फ शॉकर पर मारपीट और धोखाधड़ी के दो केस दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनीश अहमद, साइबर सेल के उ0नि0 फिरोज, हेड कांस्टेबल मंजीत और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। SSP मीणा ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता, शांति भंग या असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।