दो दोस्तों ने आपस में बदली पत्नीयां

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के इस जिले के दो गहरे दोस्त अनूप और पप्पू की दोस्ती ने ऐसा मोड़ लिया कि मामला दोनों की पत्नियों तक पहुंच गया। दोनों ने आपस में पत्नियों को बदल लिया और कोर्ट मैरिज तक का मामला बन गया। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की यह अजब प्रेम की गजब कहानी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। अहमदाबाद में शुरू हुई दोस्ती, बढ़ी पारिवारिक नजदीकियां अनूप और पप्पू अहमदाबाद में एक ही प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और अक्सर एक-दूसरे के घर आते-जाते थे। पप्पू की पत्नी सविता से सात साल पहले शादी हुई थी। बताया गया है कि अनूप की पत्नी के साथ नजदीकियां बढ़ीं, और धीरे-धीरे दोनों दोस्तों की पत्नियां आपस में बदल गईं।

कोर्ट मैरिज का दबाव पप्पू का कहना है कि अनूप ने उसकी पत्नी को पिछले चार महीनों से अपने पास रखा और उसे अनूप की पत्नी से कोर्ट मैरिज करने का दबाव भी बनाया। इतना ही नहीं, उसकी पत्नी ने खुद भी कहा कि अनूप की पत्नी से शादी कर लो। पप्पू के अनुसार, इसके लिए उसे 10 हजार रुपये भी दिए गए और अनूप ने उसकी पत्नी से कोर्ट मैरिज कर ली।

महिला का बयान अनूप की पत्नी ने बताया कि दो साल पहले उनकी शादी हुई थी, लेकिन कुछ ही दिन बाद अनूप उसके साथ मारपीट करने लगा। मायके लौटने के बाद परिवार की समझाइश पर वह फिर ससुराल लौटी, लेकिन अनूप ने उसे अपने दोस्त के साथ रहने का दबाव दिया। महिला ने कहा, अब मेरे घर में मेरे लिए कोई जगह नहीं है, मुझसे कहा गया दोनों साथ में पति-पत्नी की तरह रहो।
थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्या ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। दोनों पक्षों ने समझौते के प्रयास किए, लेकिन असफल रहे। पप्पू और अनूप यादव को थाने में ही रोका गया और पुलिस ने धारा 151 के तहत दोनों का चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *