कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना

देहरादून मौसम पूर्वानुमानः उत्तराखंड राज्य के पर्वर्तीय जनपदों तथा उधम सिंह नगर के अधिकांश स्थानों में तथा शेष जनपर्दा के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है।

 राज्य के बागेश्वर एवं चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा / गर्जन के आकाशीय बिजली चमकने । वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना है। राज्य के पर्वतीय जनपर्दा एवं उधम सिंह नगर जनपद में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है। देहरादून मौसम पूर्वानुमानः आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम वर्षा /गर्जन के साथ बौछार के एक या दौ दौर होने की संभावना है, कुछ क्षेत्रों में दौर तीव/भारी हो सकते है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 34°C व 23°C के लगभग रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *