गुलदार ने एक सात साल के बच्चे पर हमला कर दिया।

पौड़ी गढ़वाल   प्रदेश में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सतपुली मल्ली में देर रात गुलदार ने एक सात साल के बच्चे पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि परिजनों के शोर मचाने पर गुलदार बच्चे को छोड़ कर भाग गया। जिस से उसकी जान बच गई। सतपुली में गुलदार ने 7 साल के मासूम पर किया हमला पौड़ी गढ़वाल जिले के सतपुली मल्ली में देर रात गुलदार ने टैंट फाड़कर अंदर सो रहे सात साल के बच्चे पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले से बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। परजन आनन-फानन में बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उसका इलाज जारी है। इलाके में दहशत का माहौल मिली जानकारी के मुताबिक घटना रात करीब 11:30 बजे की है। देर रात जब सभी सो रहे थे तो गुलदार ने टेंट फाड़कर सूरज सिंह (7 वर्ष) पुत्र तिलक सिंह, निवासी नेपाल पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले में बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *