देहरादून। उत्तराखंड में लंबे समय से अटके कैबिनेट विस्तार पर अब जल्द निर्णय हो सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रविवार को स्पष्ट संकेत दिए हैं कि खाली चल रहे मंत्री पदों को जल्द भरा जाएगा। इससे मंत्रिपद की दौड़ में शामिल विधायकों की उम्मीदें फिर से जाग उठी हैं। राज्य कैबिनेट में पांच पद खाली वर्तमान में उत्तराखंड कैबिनेट में पांच मंत्री पद खाली हैं। इनमें चार पद लंबे समय से खाली हैं, जबकि एक पद पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद रिक्त हुआ। भाजपा के कई विधायक इन पदों की पूर्ति का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बार-बार की कवायद के बावजूद अब तक यह संभव नहीं हो पाया है।
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री धामी के हालिया दिल्ली दौरे के दौरान शीर्ष नेतृत्व से इस मुद्दे पर चर्चा हुई है। माना जा रहा है कि हाईकमान की हरी झंडी मिलते ही मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा कर दी जाएगी। सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के बयानज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा“कैबिनेट विस्तार को लेकर हाईकमान से बातचीत चल रही है। निर्णय जल्द ही लिया जाएगा।”ज्ञवहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा—
“कैबिनेट में खाली चल रहे पदों को भरने को लेकर लंबे समय से कवायद चल रही है। अब इन पदों पर जल्द निर्णय होगा।” इन विधायकों के नाम हैं चर्चा में कैबिनेट में नए चेहरों को शामिल करने को लेकर कई नामों पर चर्चा तेज है। इनमें विधायक खजान दास, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, विनोद कंडारी, भरत चौधरी, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, और राम सिंह कैड़ा सहित कुछ अन्य नाम शामिल हैं। राजनीतिक हलकों में हलचल कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जहां विधायक अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुट गए हैं, वहीं पार्टी कार्यकर्ता भी नए मंत्रियों के नामों को लेकर उत्साहित हैं।