देहरादून– मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में कल हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। चेतावनी जारी
देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा के साथ अत्यंत तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है। इन स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। बारिश के मध्येनजर समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केंद्रों मे अवकाश घोषणा। पूरे उत्तराखंड में तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा के साथ बिजली गिरने की घटनाएँ हो सकती हैं। स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। देहरादून के लिए पूर्वानुमान:
आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारों के एक-दो दौर हो सकते हैं। कुछ इलाकों में बारिश तेज़ हो सकती है।