कक्षा एक से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश

देहरादून। आज भारी बारिश को देखते हुए देहरादून के जिलाधिकारी एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के जिला अध्यक्ष सविन बंसल ने जनपद के कक्षा एक से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश का ऐलान किया है।

यह अवकाश स्कूल के स्टाफ व शिक्षकों पर भी समान रूप से लागू होगा। आज सुबह चार बजे जारी किए गए आदेश में जिलाधिकारी ने कहा है कि स्कूल व आंगनबाड़ी खाले जाने की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *