किराये के मकान में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया

देहरादून

पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरबर्टपुर स्थित एक किराये के मकान में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को गोपनीय सूचना मिली थी कि मकान में देह व्यापार कराया जा रहा है। इस पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और विकासनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने रात में औचक छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मकान के अलग-अलग कमरों से दो पुरुष और दो महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री और नगदी भी बरामद की। पुलिस ने मकान के केयरटेकर जय नारायण शर्मा समेत कुल पांच आरोपियों (दो महिलाएं और तीन पुरुष) को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ में सामने आया कि फरार आरोपी राजकुमार ने मकान किराये पर लेकर बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया। वह ग्राहकों से फोन पर डील करता था जबकि केयरटेकर मकान की देखभाल और पैसों की लेन-देन संभालता था। पुलिस टीम फरार आरोपी राजकुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *