पेड़ गिरने से रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

हरिद्वार–मोतीचूर रेलमार्ग पर सोमवार सुबह 08 सितंबर 2025 को करीब 06:40 बजे पहाड़ से भारी मलबा और पेड़ गिरने से रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना में ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे हरिद्वार से आगे देहरादून, योगनगरी ऋषिकेश और ऋषिकेश की ओर रेल सेवाएं रुक गईं। रेलवे की टीम मौके पर पहुंचकर मार्ग को सुचारू करने के लिए तेजी से इस बाधा के कारण कई गाड़ियां निरस्त, शॉर्ट टर्मिनेट और रीशेड्यूल करनी पड़ीं। वंदेभारत एक्सप्रेस (22458), सहारनपुर पैसेंजर (54342), ऋषिकेश–हरिद्वार पैसेंजर (54482, 54483) सहित कई ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। वहीं, योगनगरी ऋषिकेश–पुरी एक्सप्रेस (18478) को शाम 5 बजे से संचालित किया जाएगा। इसके अलावा देहरादून–अमृतसर, ऋषिकेश–श्रीगंगानगर, देहरादून–सूबेदारगंज, शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियों को हरिद्वार या आसपास के स्टेशनों से शॉर्ट टर्मिनेट या ओरिजनेट करने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सूचित किया है कि पुनः संचालन हेतु कार्य युद्धस्तर पर जारी है और स्थिति सामान्य होने तक यात्रा से पहले गाड़ियों की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *