रुद्रप्रयाग के बसुकेदार क्षेत्र के छेनागाड़ गांव में 28 अगस्त की रात आई भीषण दैवीय आपदा के बाद से लापता 8 लोगों की तलाश 11वें दिन भी जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीआरडीएफ और पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। राहत एवं बचाव कार्य में ड्रोन कैमरों और आधुनिक उपकरणों की भी मदद ली जा रही है।
आज सोमवार के दिन भी रेस्क्यू टीमें मैनुअल सर्चिंग के साथ-साथ जेसीबी मशीनों के माध्यम से मलबे को हटाकर जमीन की गहराई तक खुदाई कर रहीं हैं, ताकि लापता लोगों का कोई सुराग मिल सके। प्रशासन ने खोजबीन को और तेज करते हुए मैनुअली उपयोग होने वाले संसाधनों के साथ-साथ तकनीकी मदद को भी अभियान में जोड़ा है।