उत्तराखंड में मौसम के बिगड़ते हालात पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘उत्तराखण्ड में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दूरभाष पर जानकारी प्राप्त की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्हें प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी।’