देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सहस्त्रधारा में सोमवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे बादल फटने से अफरातफरी मच गई। मुख्य बाजार में मलबा आने की वजह से बड़े होटलों और दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों ने एनडीआरएफ के साथ मिलकर करीब 100 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। दो लोग लापता बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश हो रही है।