एक वयस्क मादा हाथी घायल अवस्था में पड़ी हुई देखी गई

रामनगर मंगलवार को ढ़ेला रेंज अन्तगर्त ढेला हिल ब्लाक के ढेला पश्चिमी बीट के कक्ष सख्या 02 के पथरुवा सोत में प्रातः लगभग 11:00 बजे गश्त के दौरान एक वयस्क मादा हाथी घायल अवस्था में पड़ी हुई देखी गई जिसको बाघ द्वारा घायल भी किया गया था तथा प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि घायल मादा हाथी बाघ के हमले के कारण चट्टान से फिसल कर घायल हुई थी। गश्ती दल द्वारा मौके पर प्रत्यक्ष बाघ को घायल हाथी के समीप देखा गया था। तत्काल घटना की सूचना उच्चाधिकारियों व वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी कार्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर की दी गई। सूचना पर उच्चाधिकारियों व वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी द्वारा घायल मादा हाथी का निरीक्षण कर मौके पर ही उपचार आरम्भ किया गया व विभागीय हाथियों की मदद से घायल मादा हाथी को उठाने का काफी प्रयास किया गया, किन्तु मादा हाथी उठ नहीं पाई। तपश्चात् घायल हाथी का मौके पर सत्त निगरानी कि जा रही थी।

किन्तु बुधवार को दोपहर उक्त घायल हाथी की मृत्यु हो गई, जिसके मौके पर सभी अंग सुरक्षित है, मृत मादा हाथी का मौक पर ही निर्धारित मानको व नियमानुसार उच्चाधिकारियों, एन०जी०ओ० के प्रतिनिधियों तथा स्टाफ की उपस्थिति में पशुचिकित्सको के पैनल द्वारा शव विच्छेदन की कार्यवाही कर शव निस्तारित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *