दून पुलिस ने बसंत विहार क्षेत्र में हुई युवती की हत्या का किया खुलासा

देहरादून। दून पुलिस ने बसंत विहार क्षेत्र में हुई युवती की हत्या का खुलासा कर घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। नशा करने को लेकर हुए विवाद में युवती के भाई ने ही युवती के हाथ-पैर बांधकर उसकी हत्या कर दी। गिरफ्तार आरोपी द्वारा घटना के बाद मृतका के भाई के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाया था।

22 सितम्बर 25 की सुबह बसंत विहार पुलिस को पितांबरपुर मजार के पास जंगल में एक कट्टे के अंदर शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एक सफेद कट्टे के अंदर एकयुवती, जिसकी उम्र लगभग 20-22 वर्ष का शव, टी- स्टेट के जंगल में झाड़ियां के बीच गड्ढे में फेंका हुआ था। शव की शिनाख्त विशाखा पुत्री बुधराम निवासी स्मिथनगर, प्रेमनगर के रूप में हुई। घटना के संबंध में मृतक युवती के ममेरे भाई रोहित कुमार पुत्र अमिचंद निवासी कारगी चैक शिवम विहार पटेलनगर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर बसंत बिहार पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस में केस दर्ज कर लिया।

घटना के अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना बसंत विहार और एसओजी की अलग-अलग टीमो का गठन किया। पुलिस टीमों ने घटनास्थल व उसके आसपास के क्षेत्र में आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फूटजो को चेक किया। साथ ही मृतक युवती के परिजनों व आसपास रहने वाले लोगों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला की मृतक युवती का घटना से पूर्व अपने भाई विशाल के साथ विवाद हुआ था। परिजनों द्वारा भी मृतका के भाई पर उसकी हत्या करने का शक जाहिर किया गया।

विशाखा के घर के आस-पास मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर 21 सितम्बर 25 की देर रात्रि में दो व्यक्ति मोटर साइकिल में एक सफेद रंग के कट्टे को मृतका के घर से लेकर जाते हुए दिखाई दिए। फुटेज से संधिक्त व्यक्तियों के हुलिए प्राप्त कर उनके संबंध में मुखबिर के माध्यम से जानकारी की गई तो उसके द्वारा मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों की पहचान मृतका के भाई विशाल तथा उसके किराये पर रहने वाले व्यक्ति राजा के रूप में की गई। मुखबिर से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा राजा को हिरासत में लेकर उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा अभियुक्त विशाल के साथ मिलकर मृतका विशाखा के शव को टी-स्टेट के जंगलों में सांई मन्दिर के पास एक गढ्ढे में फेंकने की बात स्वीकार की गई।

राजा ने बताया कि 21 सितम्बर 25 की रात्रि में विशाल द्वारा सुलफे के नशे में अपनी बहन विशाखा के साथ मारपीट की गयी थी, जिसके बाद रात्रि करीब 01 बजे विशाल उसके कमरे पर आया तथा कुछ काम होने की बात कहकर उसे अपने साथ अपने कमरे में ले गया, जहां विशाखा मृत अवस्था में फर्श पर पडी थी तथा उसके दोनों हाथ-पैर बंधे हुए थे। विशाल से पूछने पर उसने विशाखा के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ मारपीट करने की बात बताई तथा शव को ठिकाने लगाने के लिये उसके साथ चलने को कहा। जिस पर दोनों आरोपियों द्वारा विशाखा के शव को एक सफेद रंग के कट्टे में ढालकर विशाल की मोटर साइकिल से उसे टी-स्टेट के जंगल में फेंक दिया तथा वापस अपने घर आ गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *