मानसून ने पहाड़ी इलाकों में जोरदार बारिश का अनुमान जताया गया

उत्तराखंड में मानसून विदाई के करीब है, लेकिन जाते-जाते मानसून ने पहाड़ी इलाकों में जोरदार बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक के साथ वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, प्रदेश के मैदानी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक 25 सितंबर को भी उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। 29 सितंबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल बारिश का असर मैदानी इलाकों में कम होगा और महीने के अंत तक बारिश में कमी आएगी। हालांकि, कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। विभाग ने अगले छह दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है, लेकिन उसके बाद मौसम की स्थिति अस्थिर बनी हुई है।

इस मॉनसून सीजन में बारिश और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से उत्तराखंड को भारी नुकसान हुआ है। उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में आई आपदाओं में कई लोगों की जान गई है। अब तक 3500 से अधिक मकान टूट चुके हैं। इसके अलावा, पशुधन की भी भारी हानि हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग इस नुकसान का विस्तृत आंकलन कर रहा है और पोस्ट डिजास्टर नीड एंड असेसमेंट (PDNA) रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *