मानसून की बारिश इस बार उत्तराखंड में तबाही मचा कर गई

मानसून सीजन में बागेश्वर जनपद में सबसे अधिक बारिश हुई जो सामान्य से 262% ज्यादा है, जबकि देहरादून और नैनीताल में भी बारिश में रिकॉर्ड तोड़ दिए। रुद्रप्रयाग जनपद में सामान्य से 12% कम बारिश दर्ज की गई। आज भी देहरादून का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं अक्टूबर के पहले सप्ताह में हल्की बारिश हो सकती है मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं, जबकि अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है

अक्टूबर के पहले दिन से ही
मानसून की वापसी की लाइन फिलहाल 20°N अक्षांश और 69°E देशांतर (वेरावल) से होती हुई भरूच, उज्जैन, शाहजहाँपुर से गुजरकर 30°N अक्षांश और 81°E देशांतर तक फैली है। मतलब, उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून की विदाई आगे बढ़ गई है।

सौराष्ट्र और उसके आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर खिसक चुका है और अब कच्छ की खाड़ी (Gulf of Kutch) के पास है। इसके और मजबूत होकर अरब सागर में डिप्रेशन बनने के आसार हैं। एक ट्रफ (दबाव की रेखा) खभात की खाड़ी (Gulf of Cambay) से लेकर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली है। जो गुजरात, विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश से होकर गुजरतहरियाणा में भी एक हल्का चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है।

उत्तर अंडमान सागर के ऊपर एक नया चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो सकता है, जिससे 1 अक्टूबर तक कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं।

4 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर सकता है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटे के दौरान, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई।रायलसीमा और कोंकण-गोवा में कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हुई है।गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, उत्तर तटीय तमिलनाडु, ओडिशा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
अगले 24 घंटे के दौरान, अंडमान-निकोबार में मध्यम से भारी बारिश बनी रह सकती है।

आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक और कोंकण-गोवा में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *