चैंपियनशिप का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द्वारा किया गया।

देहरादून खेल मंत्री रेखा आर्य द्वारा हरिद्वार में सीआईएससीई कबड्डी बॉयज चैंपियनशिप का उद्घाटन किया गया इस चैंपियनशिप में देशभर की 35 टीमें हिस्सा ले रही हैं और बीते 3 अक्टूबर से इसका शुभारंभ हो चुका है जो कि 6 अक्टूबर तक चलेगा। चैंपियनशिप का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द्वारा किया गया। खेल मंत्री का कहना है कि उत्तराखंड में हर सप्ताह एक या दो नेशनल चैंपियनशिप आयोजित हो रही है , 38 वे राष्ट्रीय खेलों के बाद उत्तराखंड खेल भूमि के रूप में भी पहचान बना रहा है और यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का हब बनता जा रहा है। उत्तराखंड राज्य में खेल संस्कृति विकसित होने से यहां पर आगामी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के चैंपियनशिप आयोजित होंगे और इसके साथ ही उन्होंने कहा के प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सुनहरा भविष्य देने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *