चार लोगों की जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल

प्रयागराज कुंभ जा रही बस और स्कॉर्पियो की जबरजस्त टक्कर हो गई, हादसे की वजह स्कॉर्पियो की तेज रफ़्तार बताई जा रही है। जानकारी अनुसार स्कॉर्पियो में सात यात्री सवार थे। एक्सीडेंट में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसा मध्य प्रदेश के भिंड में हुआ है। एक्सीडेंट के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया। घायलों का संजय गांधी अस्पताल में इलाज जारी है। हादसा उस समय हुआ जब स्कॉर्पियो ने प्रयागराज जा रही बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि, तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक महिला को अस्पताल में मृत घोषित किया गया है। स्कॉर्पियो के आगे का हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *